Haryana Weather alert: हरियाणा के 7 जिलों में होगी बरसात, 12 जिलों में धुंध को लेकर अलर्ट जारी

Haryana Weather News: हरियाणा में सोमवार की सुबह तेज धुंध के साथ शुरू हुई। सुबह से ही हरियाणा में मौसम बदला बदला नजर आया। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। सोमवार को हरियाणा के सात जिलों में बरसात देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 12 जिलों में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana के इन जिलों में हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत और नारनौल में हल्की बारिश (Rain alert) की संभावना नजर आ रही है। वहीं इसके अलावा पंचकूला, अंबाला सहित कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Haryana के इन 12 जिलों में छाएगी तेज धुंध, अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में अभी धुंध से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के करनाल, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, पलवल, चरखी दादरी, नूंह और रोहतक में डेंस फॉग का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Also Read: Tata Sumo: जल्द ही भारतीय सड़कों पर दिखाई देगा Tata Sumo का नया मॉडल, महिंद्रा एसयूवी को देगी सीधी टक्कर

8th Pay Commission: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? जानिए पूरी डिटेल

Leave a Comment